पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने आम आदमी पार्टी के विधायक जयकृष्ण

0
284
AAP MLA Jaikrishna became Deputy Speaker of Punjab Legislative Assembly
AAP MLA Jaikrishna became Deputy Speaker of Punjab Legislative Assembly

आज समाज डिजिटल, Punjab News:
आम आदमी पार्टी के विधायक जयकृष्ण सिंह को सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया। जयकृष्ण होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।

दो बार जीत चुके विधानसभा चुनाव

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर ने उपाध्यक्ष पद के लिए रोड़ी के नाम का प्रस्ताव रखा था। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में रोड़ी के नाम का समर्थन किया। जयकृष्ण सिंह ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2022 में भी जयकृष्ण सिंह ने चुनाव में 4000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। विधायक जयकृष्ण सिंह 2017 से गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य की जरूरतें होंगी पूरी

जयकृष्ण सिंह ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2022 में भी जयकृष्ण सिंह ने चुनाव में 4000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। विधायक जयकृष्ण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर बच्चे को शिक्षा और उसके मौलिक अधिकार देगी। आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि हर आदमी का इलाज फ्री होना चाहिए। इसके लिए सरकार बहुत जल्द कदम उठाने जा रही है। लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE