सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी

0
264
Sidhu Moose Wala
Sidhu Moose Wala

आज समाज डिजिटल, Punjab News:
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एक गोरा सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गोरा सिंह को मानसा से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप केकड़ा, जिसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी, वह गोरा सिंह के घर रुका था।

गोरा सिंह के घर रुका था संदीप केकड़ा

सिद्धू मूसेवाला की संदीप केकड़ा ने रेकी की थी। सिद्धू मूसेवाला के बारे में जानकारी दी थी कि उनके पास सिक्योरिटी और बुलेट प्रूफ गाड़ी नहीं है। केकड़ा ने बताया था कि उसने मूसेवाला की खबर देने के लिए 15 हजार रुपये लिए थे। पंजाब पुलिस ने केकड़ा को गिरफ्तार किया था। आरोपी केकड़ा सिरसा के कालांवाली का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE