पंजाब: लेमन का सस्ता होने का नहीं मन और निचोड़ेगा जेब

बढ़ रही महंगाई के बीच नींबू के तेवर अभी तक नरम नहीं हुए हैं। पंजाब में तो इसके दाम अभी कम होने के आसार भी नहीं हैं। उम्मीद से पहले गर्मी से और अधिक मांग के साथ राज्य में नींबू की कीमतें 250-300 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है।

0
366
पंजाब: लेमन का सस्ता होने का नहीं मन और निचोड़ेगा जेब
पंजाब: लेमन का सस्ता होने का नहीं मन और निचोड़ेगा जेब

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
बढ़ रही महंगाई के बीच नींबू के तेवर अभी तक नरम नहीं हुए हैं। पंजाब में तो इसके दाम अभी कम होने के आसार भी नहीं हैं। उम्मीद से पहले गर्मी से और अधिक मांग के साथ राज्य में नींबू की कीमतें 250-300 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है।

वजह: दो बार खराब हो चुकी फसल

इसकी वजह यह भी बताई जाती है कि पंजाब एक तो पहले ही नींबू की फसल कम पैदा करता है। वह भी मौसम की वजह से दो बार खराब हो चुकी है। दूसरा गुजरात में नींबू की फसल को प्रभावित करने वाले चक्रवात के कारण आपूर्ति में कमी आई है। पंजाब में गुजरात और अन्य राज्यों से नींबू आता है, लेकिन वहां विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और चक्रवात के कारण नींबू की उपज प्रभावित हुई है। इससे उसकी आपूर्ति में भी कमी आई है।

ये भी पढ़ें : करनाल में कांग्रेस का कान खोलो प्रदर्शन, तालाबंदी का अल्टीमेटम

दूसरे मौसम में भी फसल खराब

पंजाब: लेमन का सस्ता होने का नहीं मन और निचोड़ेगा जेब
पंजाब: लेमन का सस्ता होने का नहीं मन और निचोड़ेगा जेब

सब्जी कारोबारी विकास कुमार बताते हैं कि आपूर्ति कम होने से नींबू का सुरक्षित भंडार कम हो गया है। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल की ऊंची कीमतों से परिवहन लागत भी बढ़ी है। इस कारण कीमतें बढ़ी हुई हैं। हालांकि वे उम्मीद भी जताते हैं कि कुछ वक्त गुजरते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस बीच, किसान और व्यापारी इसे सबसे दुर्लभ वर्षों में से एक मान रहे हैं, जब लगातार दो मौसमों में फसल खराब हुई है। सितंबर, अक्टूबर में बारिश से नींबू की खेती प्रभावित हुई। जबकि इस साल फरवरी, मार्च में उच्च तापमान के कारण छोटे फल गिर गए। इससे उपज में गिरावट आई।

ढाबों और भोजनालयों में नींबू बंद

ऊंची कीमतों ने नींबू के उपयोग में कटौती शुरू हो गई है। सड़क किनारे ढाबों और भोजनालयों ने नींबू परोसना बंद कर दिया है। छोटे रेस्टोरेंट, कैंटीन आदि ने लेमन ड्रिंक्स के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि उसे सलाद की प्लेट से हटा दिया है। वहीं शिकंजी और चाट विक्रेताओं को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बड़े होटल और रेस्तरां मुनाफे में कटौती करके नींबू परोस रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पंजाब: पाकिस्तानी ड्रोन पर नजर रखेंगे हाई रेंज वाले भारतीय तकनीकी उपकरण
ये भी पढ़ें : हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों में क्यों हुई बिजली गुल, गहराएगा संकट, ये हैं कारण
SHARE