Punjab News Hindi : पंजाब सरकार महान शख्सियतों को देगी विशेष सम्मान : बैंस

0
108
Punjab News Hindi : पंजाब सरकार महान शख्सियतों को देगी विशेष सम्मान : बैंस
Punjab News Hindi : पंजाब सरकार महान शख्सियतों को देगी विशेष सम्मान : बैंस

कहा, राज्य के 115 सरकारी स्कूलों का नाम मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखा जाएगा

Punjab News Hindi  (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने उन महान शख्सियतों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष उपाय किया है। जिन्होंने अपने जीवन से प्रदेश का नाम रोशन किया हो। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकार प्रदेश के ऐसे 115 स्कूलों के नाम इन महान शख्सियतों के नाम पर रखने जा रही है। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 जुलाई, 2025 को 25 सरकारी स्कूलों का नाम विभिन्न स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल ऐलान किया था कि जालंधर जिले के ब्यास गांव के स्कूल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रसिद्ध मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के नाम पर रखा जायेगा। बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने इन प्रसिद्ध शख्सियतों की तस्वीरें और उनका संक्षिप्त जीवन ब्योरा उनके नाम वाले स्कूलों में प्रदर्शित करने का फैसला किया है जिससे विद्यार्थियों को उनके बलिदानों और योगदान से अवगत करवाया जा सके और वह महान शख्सियतों से प्रेरणा ले सकें। इससे उनकी विरासत का उपयुक्त सम्मान भी होगा।

इनके नाम पर रखे जाएंगे स्कूलों के नाम

इन 115 स्कूलों का नाम गदर लहर के नायकों, स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और पंजाब की मशहूर शख्सियतों के सम्मान के लिए रखा गया है। बैंस ने आगे बताया कि स्कूलों का नाम बदलने से विद्यार्थियों को इन महान शख्सियतों के जीवन और बलिदान से प्रेरित मिलेगी। उन्होंने कहा कि आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में खटकड़ कलां के सरकारी हाई स्कूल का नाम बदल कर शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह सरकारी हाई स्कूल रखा था, जो इस महान शहीद की शहादत के दशकों बाद किया गया। उन्होंने आगे कहा, ह्यह्यहम अपने शहीदों और अन्य मशहूर शख्सियतों का सम्मान करने के लिए ठोस यत्न कर रहे हैं जिन्होंने पंजाब को गौरव बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : बाल भिक्षावृत्ति रोकने में सरकार का सहयोग करें : डॉ. बलजीत