जनता की आवाज-रब की आवाज, कांग्रेस ने स्वीकारी हार Punjab Assembly Election 2022 Results

0
529
Punjab Assembly Election 2022 Results
Punjab Assembly Election 2022 Results

Punjab Assembly Election 2022 Results

आज समाज डिजिटल, अबाला:
Punjab Assembly Election 2022 Results : पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में आम आदमी पार्टी को मिले बहुमत के बाद कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार ली है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी की हार मानते हुए कहा कि जनता की आवाज, रब की आवाज है। उन्होंने जीत के लिए आम आदमी पार्टी को भी बधाई दी है।

Read Also : सुखबीर बादल जलालाबाद से 10 साल में तीसरा चुनाव हारे Punjab Vidhan Sabha Election 2022

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी सीट से खुद भी बहुत पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 में से 91 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी जीत के साथ-साथ पंजाब में सरकार बनाने के दावे करते आ रहे थे। इससे पूर्व में कैप्टन अमरिंद्र की सरकार बदलने में भी उनकी अहम भूमिका थी। सरकार बदलने के बद उन्होंने कैप्टन अमरिंद्र सिंह पर कई आरोप लगाए थे।

चन्नी पर लगते रहे आरोप

सिद्धू के साथ पंजाब की सत्ता संभालने वाले चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पिछली सरकार पर कई आरोप लगाए थे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव से पहले और प्रचार के दौरान रेतमाफिया जैसे आरोपों से कांग्रेस सरकार को तराशते रहे हैं। इन दावों की बदौलत कहें या आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को देखने के बाद जनता ने अपनी मानसिकता को बदला और पंजाब में सत्ता परिवर्तन का काम किया।

Punjab Assembly Election 2022 Results

Read Also : सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हारे Uttarakhand Assembly Election 2022

Read Also : मतगणना के बीच सपा का ट्वीट, 500 से भी कम वोटों का अंतर, भाजपा को टक्कर, Assembly Election 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE