Punjab Advocate General पद से एपीएस दयोल ने दिया इस्तीफा

0
780
Punjab Advocate General

Punjab Advocate General

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

अपनी नियुक्ति के समय से ही सुर्खियों में आए पंजाब के एडवोकेट जनरल एपीएस दयोल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ज्ञात रहे कि जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनको एडवोकेट जनरल (एजी) बनाया था तो उसके बाद से ही प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम के फैसले की खिलाफत कर दी थी। सिद्धू ने सीएम का फैसला न मानते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद मामला हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद सुलझा था।

Punjab Advocate General नवजोत सिद्धू ने यह दलील दी थी

एजी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने इसके पीछे दलील दी थी कि बेअदबी मामले के खिलाफ दयोल ने ही कोर्ट में पैरवी की थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का केस भी लड़ा था। इन दोनों मामलों को लेकर पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर हमले बोलते रहे हैं। चन्नी के द्वारा एजी के पद पर दयोल की नियुक्ति किए जाने से भी सिद्धू खफा थे। यहां तक कि सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से भी नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था।

Also Read : Farmers Movement : सरकार किसानों को जबरदस्ती न हटाए : चंढूनी

SHARE