तोशाम : जन स्वास्थ्य शाखा तोशाम व बीएडंआर तोशाम ने 54 वां स्थापना दिवस

0
364

सुमन, तोशाम :
हरियाणा गर्व. पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन रजि. नं. 41 मुख्यालय चरखी दादरी (सम्बन्धित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच) जन स्वास्थ्य शाखा तोशाम व बीएडंआर तोशाम ने 54 वां स्थापना दिवस स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य संगठन सचिव व प्रधान कर्ण सिंह लाम्बा ने की। तोशाम ब्रांच प्रधान कर्ण सिंह लाम्बा ने सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम कर्मचारियों को 54वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कर्मचारियों से लामबंद होने की अपील की। उन्होंने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की कडे़ शब्दों में निंदा की। प्रधान लाम्बा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे जैसे केन्द्र के समान वेतनमान व भत्ते लागू करना, मेडिकल केस लैस कार्ड, कच्चे कर्मचारियों को सम्मान वेतन  व पक्का करना, कार्यकुशलता के आधार पर पदनाम देना, पुरानी पैंशन नीति लागू करना, ठेका प्रथा व निजीकरण बन्द करके नियमित भर्ती करना व कच्चे कर्मचारियों के ईपीएफ खाते में पूरा पैसा डालना आदि पर सरकार को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। सरकार ने कर्मचारियों का डीए व एलटीसी बन्द करके कुठाराघात किया है। जिसको बिल्कूल सहन नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए कितना भी बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े। कर्मचारियों की लम्बित मांगों को तुरन्त प्रभाव से संगठन पदाधिकारियों से बातचीत करके समाधान करें ताकि प्रदेश में अमन, चैन व शान्ति बनी रह सके। इस अवसर पर चैयरमेन राजबीर सिंह, सचिव सुभाष, राजबीर, प्रधान सुरेश, प्रैस सचिव संदीप गौड़, खजांची कृष्ण धर्मबीर, उप प्रधान कपूर, अनिल, सोमबीर, कपूर, कालूराम आदि ने संगठन में आस्था व विश्वास रखने की अपील की।

SHARE