Priyanka wrote to UP Chief Minister, pay reasonable price for crops: प्रियंका ने लिखा यूपी मुख्यमंत्री को खत, फसलों की वाजिब कीमत अदा करें

0
508

एजेंसी, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में बेहद सक्रीय है। लगातार यूपी सरकार पर हमले करती रहती है। उन्नाव रेप कांड में आरोपियों द्वारा पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था बाद में उसकी दिल्ली में मौत हो गई थी। उस वक्त भी प्रियंका गांधी ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी और सरकार को आड़े हाथों लिया था। अब प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में गन्ना और धान की कीमतों की वजह से योगी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पत्र लिखकर कहा कि सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य में पिछले सत्र की तुलना मे कोई बढोत्तरी नहीं की गयी है जबकि इस दौरान खाद की कीमते दोगुनी हो चुकी है। बिजली के बिल में भी बढोत्तरी हुई है और निराई गुढ़ाई में मजदूरी भी बढी है। इन सबसे फसल की लागत मे इजाफा हो रहा है। उन्होने कहा कि कमोवेश यही हाल धान की फसल का है। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 1850 रुपए प्रति क्विंतल तय किया है। धान के किसानो की लागत भी लगातार बढ रही है। प्रियंका ने कहा कि किसान संकट के दौर से गुजर रहा है।गन्ना किसानो का हजारों करोड़ रुपए का बकाया भी है। अन्नदाता के दर्द और उनके संघर्ष को समझते हुये सरकार का कर्तव्य है कि उन्हे उनकी फसल के उचित दाम दिये जायें। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि सरकार जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठायेगी।