प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में बदल दी है राजनीति संस्कृति – जेपी नड्डा

0
192
Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Manohar Lal have changed the political culture in the country and the state - JP Nadda

मनोज वर्मा, कैथल।

  • कहा : स्वास्थ्य सेवाओं की और अधिक सुविधा हेतु कैथल में होगा 997 करोड़ से मेडिकल कॉलेज का निर्माण – राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • समाज को परिवार मानकर यूं ही करते रहेंगे सेवा – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में राजनीतिक संस्कृति को बदलने का कार्य किया है। विकास के दृष्टिगत समूचे देश व प्रदेश में पारदर्शी प्रणाली से व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब संबंधित व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलिया राज को खत्म किया गया है। वर्तमान परिवेश में भारत देश लेने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को कुछ न कुछ देने वाला राष्ट्र बन गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए कैथल में 997 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैथल की नई अनाज मंडी में आयोजित अमृत काल संकल्प रैली में संबोधित कर रहे थे। इस रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने देश व प्रदेश की धरा से जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद को समाप्त करके प्रत्येक वर्ग के कल्याणार्थ अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया को नई दिशा दे रहा है। प्रतिदिन 37 किलोमीटर हाईवे, 9.5 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए जा रहे हैं, जल्द ही 220 नए एयरपोर्ट बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश में करोड़ों रुपये का विदेशी निर्यात हो रहा है। पिछले दिनों लंदन में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने 22 गोल्ड मेडल जीतने का कार्य किया। हरियाणा प्रदेश खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कर रहा हैं आज खेलों का मतलब ही हरियाणा है। हरियाणा प्रदेश की खेल नीति से प्रभावित होकर उसका अनुसरण दूसरे प्रदेश भी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं। ओबीसी को संवैधानिक दर्जा भी मोदी सरकार ने दिया है। प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण योजना के तहत अढ़ाई करोड़ से अधिक मकान बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को यूं ही निरंतर चलाते हुए गति शक्ति योजना से 100 लाख करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। आज हरियाणा पूरी तरह से ओडीएफ हो चुका है, जिसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बधाई के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें : पूर्व मंत्री कैलशचंद ने आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओपी यादव के निधन पर जताया शोक

SHARE