रोहतक : प्रवीण घुसकानी को दी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी

0
342
Praveen Gushkani
Praveen Gushkani

संजीव कुमार, रोहतक :
भाजपा संघठन के शीर्ष नेत्तृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुकबिन्दर श्योरान के द्वारा भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण घुसकानी को एक बड़ी जिमेवारी दी गई। जिसमे उन्हें किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य मनोनीत किया गया। प्रवीण घुसकानी को समाज एक प्रमुख समाजसेवी के नाम से जानते है इनकी शुरूआत भाजपा में सन 2000 में भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल विहारी वाजपेयी की प्रेरणा से एक कार्यकर्ता के रूप में हुई। उसके बाद उनके कार्य को देखते हुए उन्हें किसान मोर्चा में रोहतक जिला उपाध्यक्ष के पद की जिमेवारी दी गई। जिसको इन्होने बखूबी निभाया इसके बाद इन्हे किसान मोर्चा आईटी सेल प्रदेश प्रमुख हरियाणा की जिमेदारी दी गई। वहां भी इन्होंने अपनी काबिलयत को अच्छे से दिखाया। जिसके फलसवरूप आज उन्हें इस पद से सम्मानित किया गया। पहली परतक्रिया देते हुए प्रवीण घुसकानी ने कहा कि वो इस पद के लिए भाजपा संघठन के शीर्ष नेत्तृत्व का तहे दिल से शुक्रिया करते है और साथ ही उन्होंने कहा अगर आप समाज के प्रति सेवाभाव रखोगे तो उसका फल जरूर मिलता है। मै इस पद की गरिमा को बनाए रखने की कोशिश करुंगा।

SHARE