सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी : प्रतिभा सिंह

0
612
Pratibha singh congrats Sukhu

आज समाज डिजिटल, शिमला (Pratibha singh congrats Sukhu): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) को उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें इस पद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। (Himachal Pradesh Latest News)

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ कार्य करते हुए इन चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने इस जीत के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लोगों के विश्वास से कांग्रेस को यह जीत हासिल हुई है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर और मजबूत तालमेल बना रहेगा, जिससे प्रदेश के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, इसलिए उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी उनके नए पदभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बाद में प्रतिभा सिंह ने ओक ओवर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी शिष्टाचार भेंट की। 

ये भी पढ़ें : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, राहुल, प्रियंका और खड़गे रहे मौजूद

ये भी पढ़ें : CM बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला काम, बोले-जल्द लाया जाएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट, शुरू हो चुका है इस पर काम

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE