Pradosh Vrat 2025: 9 मई को रखा जाएगा वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत

0
50
Pradosh Vrat 2025
Pradosh Vrat 2025: 9 मई को रखा जाएगा वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत

Vaishakh Pradosh Vrat, आज समाज डिजिटल: वैशाख प्रदोष व्रत हर महीने की शुक्ल व कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि वाले दिन रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि प्रदोष व्रत करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार इस बार वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत 9 मई को रखा जाएगा।

शादीशुदा महिलाएं मां पार्वती को चढ़ाती हैं विशेष सामग्री

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक प्रदोष व्रत पर अगर शादीशुदा महिलाएं माता पार्वती को विशेष सामग्री चढ़ाती हैं तो उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसा करने से महिलाओं का भाग्य भी चमकता है। यहां हम आपको दूसरे प्रदोष व्रत का विधि बता रहे हैं। शुभ मुहूर्त क्या है, यह भी इस आर्टिकल के जरिये बता रहे हैं।

भोले शंकर की पूजा का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग में बताया गया है कि वैशाख माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन भोले शंकर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 7:1 मिनट पर शुरू होगा और यह रात को 9:8 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को पूजा करने के लिए 2:6 मिनट मिलेंगे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भोलेनाथ व मां पार्वती को मौसमी फल अर्पित करें। उन्हें मिठाई का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मां पार्वती को लगाएं मौली, रोली चंदन तथा चंदन का तिलक

धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन मां पार्वती को मौली, रोली चंदन तथा चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही परिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य भी ठीक बना रहता है। माता पार्वती की पूजा में बिंदी, लाल रंग के वस्त्र व चुनरी आदि चढ़ाएं। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य मिलता है।

इसलिए कहलाएगा शुक्र प्रदोष व्रत

वैदिक पंचांग के मुताबिक वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत शुक्रवार, 9 मई को दोपहर 2:56 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 10 मई को 5:29 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख महीने का दूसरा प्रदोष व्रत इस दफा 9 मई को रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि पर शुक्रवार का दिन है इसलिए यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा।

यह भी पढ़ें : Dharam: वैशाख अमावस्या पर करें यह काम, मिलेगी  पापों से मुक्ति, होगी मोक्ष की प्राप्ति

यह भी पढ़ें : Dharam News: भगवान विष्णु को समर्पित है आमलकी एकादशी, आंवले के पेड़ की पूजा का है विशेष महत्व