हंगामे की भेंट चढ़ी संसद, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

0
219
Parliament ProceedingsAdjourned

आज समाज डिजिटल, Parliament ProceedingsAdjourned : एक बार फिर से संसद की कार्यवाही हंगामें की भेंट चढ़ गई। इस बार हंगामा विपक्ष नहीं बल्कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की तरफ से किया गया। सोमवार को जैसे ही बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ तो जहां विपक्ष के सांसद अडाणी व अन्य मामलों की जांच को लेकर संसद के बाहर धरने पर बैठे तो संसद के अंदर दोनों सदनों में राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर माफी मांगने की मांग की गई। मांग को लेकर जब भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू किया तो सभापति ने दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी के इस बयान पर हो रहा बवाल

दरअसल राहुल गांधी इस माह के शुरू में लंदन के तीन दिन के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में संबोधन किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हम भारत की संसद में बोलना शुरू करते हैं तो माइक बंद कर दिए जाते हैं।

विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता किसी भी यूनिवर्सिटी में बोल नहीं सकता है। भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ और भी कई बयान दिए थे।

राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया : राजनाथ सिंह

संसद का बजट सत्र आज जैसे ही शुरू हुआ तो लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया है। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों को निंदा करनी चाहिए। उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाए। वहीं राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि राहुल ने देश की गरिमा को गिराया है। वह सदन में आकर माफी मांगे।

ये भी पढ़ें : दिल्ली से दोहा जा रही Indigo की फ्लाइट में यात्री की मौत, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

ये भी पढ़ें : Moto Edge 40 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रेंडर्स के जरिए सामने आए ये फीचर्स

ये भी पढ़ें : Xiaomi 13 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से, मिलेंगे ये खास ऑफर्स

ये भी पढ़ें : Moto G Power 2023 : लॉन्च से पहले यहां जानिए स्पेसिफिकेशंस और कीमत

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE