Punjab News: BJP में शामिल हुए जौरामाजरा ने MLA पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा में आप की सीटें 94 से घटकर 91 पहुंचीं

0
45
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने वाले चेतन सिंह जौरामाजरा ने मंगलवार को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया।

Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने वाले चेतन सिंह जौरामाजरा ने मंगलवार को विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी सीट समाना को रिक्त घोषित कर दिया है।

2 और विधायकों ने दिया इस्तीफा

जौरामाजरा ने सोमवार को हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इन दोनों ने भी आप छोड़ दी थी। सनौर से विधायक पठानमाजरा और अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, दोनों ने ही विधानसभा से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान द्वारा उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए जाने के बाद, कल ही उनकी सीटों को रिक्त घोषित कर दिया गया था।

आप ने जारी किया था नोटिस

पंजाब विधानसभा द्वारा उन्हें नोटिस जारी किए जाने के एक दिन बाद जौरामाजरा ने एलएलए पद से इस्तीफा दिया है। यह नोटिस आप की मुख्य सचेतक बलजिंदर कौर द्वारा विधानसभा को दी गई जानकारी के बाद जारी किया गया था। विधानसभा को लिखे अपने पत्र में बलजिंदर कौर ने बताया था कि जौरामाजरा ने आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने जौरामाजरा को विधायक के पद से अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में आप के विधायकों की संख्या 94 से घटकर 91 रह गई है।