Mahipal Maderna राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का देहांत

0
1549

आज समाज डिजिटल, जोधपुर:

Mahipal Maderna राजस्थान के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा का जोधपुर में रविवार को निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता लंबे समय से बीमार थे। उन्हें काफी समय से कैंसर था। जिसके चलते व अस्वस्थ ही रहते थे। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने मदेरणा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Mahipal Maderna इसलिए आए थे चर्चा में

महिपाल मदेरणा चर्चित भंवरी देवी कांड के मुख्य आरोपी थी। राजस्थान में जल संसाधन मंत्री रहने के दौरान एएनएम भंवरी देवी के अपहरण व हत्या मामले में आरोपी थी और उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। इस मामले में वे दस साल तक जेल में रहे और हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी।

  • TAGS
  • [post_tags]