PM Modi Tributes Chhatrapati Shivaji Maharaj: एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में दिखता है छत्रपति महाराज के विचारों का प्रतिबिंब

0
222
PM Modi Tributes Chhatrapati Shivaji Maharaj
एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में दिखता है छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का प्रतिबिंब

Aaj Samaj (आज समाज),PM Modi Tributes Chhatrapati Shivaji Maharaj,नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की आज 350वीं वर्षगांठ है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने श्रद्धांजलि दी और एक समारोह को संबोधित किया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मोदी ने कहा कि आज के दिन से हम प्रेरणा लेते हुए नए भारत की ओर तेजी से बढ़ेंगे। पीएम ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है।

लोक कल्याण शिवाजी महाराज की शासन व्यवस्था के मूल तत्व

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है और राष्ट्र कल्याण व लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। यह मौका नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। मोदी ने कहा कि शिवाजी ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। उनके कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने भारत के सामर्थ्य को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया वो आज भी हमें प्रेरणा देता है।

आक्रमणकारियों का मुकाबला व लोगों में भरोसा कायम किया

सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था। उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने न केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में यह विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज संभव है।

पीएम का पहले से रिकॉर्ड संदेश भी कार्यक्रम में प्रसारित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी के एक पहले से रिकॉर्ड किए गए संदेश को भी कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। पीएम ने कहा कि इतने वर्ष बाद भी छत्रपति शिवाजी द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मूल्यों के आधार पर हमने अमृत काल के 25 वर्षों की यात्रा पूरी करनी है।

भारत ने गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दी

मोदी ने कहा, हमारी सरकार का सौभाग्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर पिछले साल भारत ने गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी। उन्होंने कहा, हमने अंग्रेजी शासन की पहचान को हटाकर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा को जगह दी है।

यह भी पढ़ें : Anti Malaria Month: पंचकूला के अभयपुर गांव में मलेरिया रोधी माह के तहत कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया

Pro-Khalistani Congress Protest: चार दशक से कांग्रेस का विरोध कर रहे खालिस्तानी, अमेरिका में राहुल के कार्यक्रम में झंडे लहराना नई बात नहीं

यह भी पढ़ें : PM Modi Ajmer Rally: सेवा के रहे बीजपी के 9 साल, भारत का दुनिया में हो रहा यशोगान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE