PM Concludes Three Nation Tour: तीन देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटे मोदी

0
59
PM Concludes Three Nation Tour
PM Concludes Three Nation Tour: तीन देशों की यात्रा पूरी कर भारत लौटे मोदी

PM Modi Returns 3-Nation Tour, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी करके आज भारत लौट आए। उनकी यह यात्रा भारत के कूटनीतिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। पीएम ने 15-16 जून को साइप्रस की अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले चरण के दौरान राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस से बातचीत की और व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित किया।

17 जून को कनाडा पहुंचे पीएम, अंतिम पड़ाव क्रोएशिया

साइप्रस के बाद पीएम 17 जून को कनाडा पहुंचे और अगले दिन 18 जून को उन्होंने वहां जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद पीएम दौरे के अंतिम पड़ाव में क्रोएशिया गए। वहां राजधानी जगरेब में उनके स्वागत में मंत्र पढ़े गए। इसके अलावा भारतीय नृत्य पेश किया गया। पीएम मोदी ने क्रोएशिया की राजधानी जगरेब में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की। क्रोएशिया की किसी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस देश में 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ मिलकर प्रमुख सीईओ से बात की

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र व यूरोपीय संघ के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। भारत और साइप्रस के बीच नवाचार, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में वाणिज्यिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति के साथ मिलकर प्रमुख सीईओ से बातचीत की। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने पिछले दशक में भारत के सुधार पथ पर भी चर्चा की।

भारत-साइप्रस संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की

पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और मैंने भारत-साइप्रस संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा, इस बात से हर कोई परिचित है कि हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने एक्स पर कहा, हमने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु न्याय जैसे क्षेत्रों में सहयोग के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें : PM Modi Croatian Visit: रक्षा व फार्मा सहित कई क्षेत्रों में मिलकर काम करने को सहमत हुए भारत-क्रोएशिया