Sharadiya Navratri Upaay: शारदीय नवरात्र में घर पर इन पौधों को लगाना माना गया है शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

0
131
Sharadiya Navratri Upaay: शारदीय नवरात्र में घर पर इन पौधों को लगाना माना गया है शुभ, बनेंगे बिगड़े काम
Sharadiya Navratri Upaay: शारदीय नवरात्र में घर पर इन पौधों को लगाना माना गया है शुभ, बनेंगे बिगड़े काम

शारदीय नवरात्र पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की होती है पूजा
Sharadiya Navratri Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: शारदीय नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्र पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इस साल शारदीय नवरात्र का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह समय मां शक्ति की आराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर वास करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दौरान घर में कुछ पौधे लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही मां दुर्गा की कृपा मिलती है तो आइए उन पौधों के नाम जानते हैं।

घर में लगाएं ये शुभ पौधे

  • तुलसी का पौधा: तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इन्हें ‘मां लक्ष्मी का स्वरूप’ भी कहते हैं। नवरात्र में तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां दुर्गा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
  • केले का पौधा: केले का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसे घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे नवरात्र के दौरान इसे जरूर लगाएं।
  • शमी का पौधा: शमी का पौधा शनिदेव को समर्पित है, लेकिन यह मां दुर्गा और भगवान शिव को भी प्रिय है। इसे नवरात्र में घर में लगाने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और सभी काम पूरे होते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।
  • गुड़हल का पौधा: गुड़हल के फूल मां दुर्गा को बहुत प्रिय हैं, खासकर लाल गुड़हल। नवरात्र में मां दुर्गा को गुड़हल के फूल अर्पित करने से वे खुश होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। गुड़हल का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है और घर का माहौल सकारात्मक रहता है।

पौधे लगाने के नियम

  • पौधों को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर और सही दिशा में लगाएं।
  • पौधों की रोजाना देखभाल करें और उन्हें जल दें।
  • यह ध्यान रखें कि पौधे हरे-भरे रहें, क्योंकि मुरझाए हुए पौधे अशुभ माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें : महालया से होती है दुर्गा पूजा की शुरूआत, जानें क्यों खास है यह दिन