भाजपा सांसद संजय सेठ समेत 27 नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार : Petition Dismissed

0
301
Petition Dismissed
Petition Dismissed

Petition Dismissed

आज समाज डिजिटल, रांची:
Petition Dismissed : भारतीय जनता पार्टी के रांची से सांसद संजय सेठ आशा लकड़ा समेत कई बड़े नेताओं की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने विधानसभा मार्च के दौरान प्रशासनिक कार्यों में बाधा पहुंचाई थी। हवलदार से हथियार छीनने की कोशिश की थी। इस पर अंचल अधिकारी अमित भगत ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. बाद में 17 दिसंबर को संजय सेठ समेत तमाम बड़े नेताओं ने निचली अदालत में जामनत याचिका दायर की, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया।

Also Read : Weather Forecast Update सावधान! 27 से सर्द हवाएं

पुलिस इन लोगों के खिलाफ जल्द ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये नेता मुश्किल में फंस सकते हैं। ऐसे में इन नेताओं के पास एक ही विकल्प है कि वे हाईकोर्ट से स्टे आर्डर लें। बता दें कि भाजपा नेता, मेयर आशा लकड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सांसद संजय सेठ समेत 28 लोगों को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया था। साथ ही साथ 1500 से 2000 लोगों को आरोपी बनाया था Petition Dismissed

यह है पूरा मामला

8 सितंबर 2021 को विधानसभा में अलग नमाज कक्ष को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने पहले विधानसभा में हंगामा किया था, बाद में इसके खिलाफ विधानसभा मार्च निकाला था। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था। जिसमें कई नेताओं को चोट भी आयी थी।

इन नेताओं की याचिका खारिज

  • बीजेपी सांसद संजय सेठ
  • मेयर आशा लकड़ा
  • आरती कुजूर
  • संजय जायसवाल
  • प्रतुल शाहदेव
  • सुजान मुंडा
  • अमरदीप यादव
  • किसलय तिवारी
  • अशोक यादव
  • शोभा यादव
  • केके गुप्ता
  • प्रदीप साहू
  • शशांक कुमार
  • सुचिता सिंह
  • अस्मिता सिंह सोढ़ी
  • अमित कुमार
  • सीमा सिंह
  • बबीता वर्मा सिंह
  • रेखा महतो
  • अनीता देवी
  • राजीव शाहदेव
  • अर्चना सिंह
  • नीलम चौधरी
  • अमित कुमार मिश्रा
  • बसंत कुमार
  • सुजाता कुमारी
  • मंजूलता दुबे

Petition Dismissed

Also Read : मदान की उपलब्धि काबिले तारीफ़, पूरे देश को है नाज : मेघा  भंडारी : Padma Shri Award

SHARE