Parkash Singh Badal Death Live Updates : प्रकाश सिंह बादल को दी जा रही श्रद्धांजलि, चंडीगढ़ में अकाली दल के दफ्तर में रखा गया है पार्थिव शरीर, पीएम मोदी भी पहुंच रहे

0
287
Parkash Singh Badal Death Live Updates
प्रकाश सिंह बादल को दी जा रही श्रद्धांजलि, चंडीगढ़ में अकाली दल के दफ्तर में रखा गया पार्थिव शरीर, पीएम मोदी भी पहुंच रहे

Aaj Samaj (आज समाज), Parkash Singh Badal Death Live Updates, चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक रहे प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अकाली दल के झंडे से लपेटकर अंतिम दर्शनों के लिए पार्टी के चंडीगढ़ स्थित मुख्य दफ्तर में रखा गया है। अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा पड़ा है। हजारों की संख्या में लोग चंडीगढ़ पहुंचकर प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंतिम दर्शनों के लिए दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे।

पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को की सामूहिक अवकाश की घोषणा

दोपहर में प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बादल ले जाया जाएगा। वहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के चलते पंजाब सरकार ने 27 अप्रैल को सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। प्रकाश सिंह बादल पहली बार वर्ष 1970 में पंजाब के सीएम बने थे। 30 मार्च, 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। हालांकि उन्होंने 3 दिसंबर 2020 को भारतीय किसानों के विरोध का समर्थन करने के लिए इस सम्मान को वापस कर दिया था।

1957 में पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए

प्रकाश सिंह बादल 1957 में पहली बार शिअदद से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 1969 में फिर से चुन कर आये और तत्कालीन पंजाब सरकार में सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री का पद संभाला। बादल कुल 10 बार विधान सभा के लिए चुने गए थे. वह 1972, 1980 और 2002 में विपक्ष के नेता थे। वर्ष 1997 के चुनावों में वे लंबी विधानसभा क्षेत्र से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वर्ष 2007 के पंजाब विधान सभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने 117 में से 67 सीटें जीतीं और प्रकाश सिंह बादल ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर संभाली थी।

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम व शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal News Update: शिअद के चंडीगढ़ कार्यालय में आज अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि कल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE