Parivartan Padyatra 83th Day : परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 83वें दिन नलवा विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से होती हुई हांसी विधानसभा में प्रवेश हुई

0
220
परिवर्तन पदयात्रा का 83वें दिन
परिवर्तन पदयात्रा का 83वें दिन
  • पदयात्रा से हरियाणा में बदलाव का माहौल बन गया है और लोगों के इसी समर्थन और सम्मान को देखते हुए वे बड़े दावे के साथ ये बात कह सकते हैं कि आने वाला समय निश्चित तौर पर इनेलो का ही है

Aaj Samaj, (आज समाज),Parivartan Padyatra 83th Day,हिसार, 24 मई : इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ इन दिनों जिला हिसार में दस्तक दिए हुए है और बुधवार को यह यात्रा नलवा विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से होती हुई हांसी विधानसभा में प्रवेश कर गई। इससे पूर्व गांव हरिता, बुरे, दुबेटा व बालावास में ग्रामीणों के भारी जनसैलाब ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के समर्थन में जयघोष करते हुए पूरा वातावरण ही बदल दिया। यही नहीं जब ये यात्रा एक गांव से दूसरे गांव की ओर कूच करने लगी तो लोग खुद ही कदमताल करते हुए अभय सिंह के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।

अभय सिंह चौटाला
अभय सिंह चौटाला

इनेलो का ध्येय जनसेवा के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा देना है: अभय सिंह चौटाला

लोगों के समर्थन के प्रति आभार जताते हुए अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो का ध्येय सिर्फ सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सत्ता को जनसेवा का माध्यम मानते हुए प्रदेश को नई दिशा देना और जननायक चौ. देवी लाल के सपनों को साकार रूप देना है और यह तब ही संभव है जब हर जनमानस चौ. देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए इनेलो को समर्थन दें। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिए जा रहे मान और सम्मान से उन्हें तो बेहद खुशी मिली ही है मगर एक अहम बात ये भी है कि उनके साथ यात्रा में चल रहे लोगों का भी इस मान सम्मान से मनोबल बढ़ा है।

परिवर्तन पदयात्रा का 83वें दिन
परिवर्तन पदयात्रा का 83वें दिन

अभय चौटाला ने बताया कि उन्होंने अपनी यह पदयात्रा 24 फरवरी को गांव सिंगार से शुरू की थी जो आज कई जिलों और सैकड़ों गांवों से होती हुई यहां पहुंची है। वे यात्रा के दौरान हररोज करीब 20 से 22 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं और अपनी पदयात्रा लेकर जिस भी गांव में जा रहे हैं तो लोग बड़े उत्साह भाव से स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा से हरियाणा में बदलाव का माहौल बन गया है और लोगों के इसी समर्थन और सम्मान को देखते हुए वे बड़े दावे के साथ ये बात कह सकते हैं कि आने वाला समय निश्चित तौर पर इनेलो का ही है।

अभय सिंह चौटाला
अभय सिंह चौटाला

आज भाजपा गठबंधन और कांग्रेस इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भयभीत हैं :अभय सिंह चौटाला

उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन नेताओं ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए और अब वादों को पूरा करने की बजाए मतदाताओं को सडक़ों पर लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के दौरान उन्हें हररोज हजारों लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है और ये सभी लोग देश एवं प्रदेश की सरकारों से तंग आ चुके हैं। लोग अब खुलकर बदलाव की बात कहने लगे हैं और बड़ी खुशी की बात है कि लोग इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा को उम्मीद भरी निगाहों से देखते हुए अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यही जोश और साथ प्रदेश में बदलाव की क्रांति लाएगा। आज भाजपा गठबंधन और कांग्रेस इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर भयभीत हो गए हैं। भाजपा गठबंधन सरकार को भी इस बात का आभास हो गया है कि आने वाले चुनाव में देश और प्रदेश के लोग उन्हें चलता कर देंगे।

यह भी पढ़ें : Gujarat High Court: गुजरात में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों के खिलाफ याचिका, गुजरात हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इंकार

यह भी पढ़ें : Health Minister Mr. Anil Vij: हमारी सरकार देश और प्रदेश के लिए जनहित की अनेकों योजनाएं बना रही है : गृह मंत्री अनिल विज

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE