Parivarta Padyatra 76th Day: संतरी से मंत्री, हर कोई प्रदेश की जनता को लूटने में लगा

0
186
Parivartan Padyatra 76th Day
परिवर्तन पदयात्रा के दौरान भिवानी में बुधवार को लोगों व इनेलो कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला।

Aaj Samaj (आज समाज), Parivarta Padyatra 76th Day, भिवानी: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ बुधवार को भी भिवानी में थी। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने इस दौरान एक बार फिर हरियाणा की मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, राज्य सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हैं। मुख्यमंत्री से तमाम मंत्री बड़ी साफगोई से भ्रष्टाचार के मुद्दों को छिपाने में लगे रहते हैं।

  • परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में एक नई क्रांति लाएगी
  • निश्चित तौर पर प्रदेश में अब इनेलो सरकार बनेगी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम ढकोसला

अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम एक ढकोसला है। चूंकि इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जिन लोगों से संवाद करते नजर आते हैं, असल में वे भाजपा के ही होते हैं और यदि कोई सामान्य नागरिक अपनी शिकायत रखता भी है तो फिर उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे emas168 बाहर निकाल दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने सारी मर्यादाओं को लांघते हुए आम लोगों के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधियों के साथ भी बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया है और ये व्यवहार उनके अहंकार को दर्शाता है।

कांग्रेस में गुटबाजी हावी, कई गुट बने

Parivartan Padyatra 76th Day

कांग्रेस में कई गुट बने हुए हैं और उनके नेताओं के आपस में जुत्ते बज रहे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी हावी है। लोगों ने दस साल का कांग्रेस का राज देखा जिसमें किसानों की जमीनों को सस्ते में खरीद कर भोले-भाले किसानों को लूटा और बिल्डरों से साठगांठ कर हजारों करोड़ रूपए कमाए, इसलिए प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया था। अब लोग कांग्रेस से भी बुरी तरह से परेशान हैं।

पानी-बिजली से परेशान है प्रदेश की जनता

इनेलो महासचिव ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा के तहत वे अब तक 1600 किमी यात्रा कर चुके हैं लेकिन शर्मनाक स्थिति ये है कि आज लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडकों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। मुख्यमंत्री के स्वयं के गांव के हालात बद से बदतर हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के कितने बुरे हालात होंगे।

हरियाणा में बदलाव की आंधी से दिल्ली के हुक्मरानों की चिंता भी बढ़ी

Parivartan Padyatra 76th Day

इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने अधिकार के लिए वह सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी और खिलाड़ी सभी अपनी जायज मांगों के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा से शुरू हुई बदलाव की आंधी से दिल्ली में बैठे हुक्मरानों की भी चिंता बढ़ गई है परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में एक नई क्रांति लाएगी और निश्चित तौर पर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। बता दें कि इनेलो की पदयात्रा फरवरी से चल रही है और बुधवार को इसका 76वां दिन था। आज पदयात्रा का 77वां दिन है।

यह भी पढ़ें :  Ambala News: हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

यह भी पढ़ें : Smoking In Flight: विमान के टॉयलेट में बीड़ी पीने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : 17 May Corona Update: कोरोना के नए मामलों में फिर उछाल 1021 नए केस, 4 मौतें

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE