Parivar Jodo Abhiyaan : आप पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढ़ांडा

0
82
 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अनुराग ढ़ांडा व डॉ. मनीष यादव।
 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अनुराग ढ़ांडा व डॉ. मनीष यादव।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर आप पार्टी से डरे हुए हैं – अनुराग ढ़ांडा
  • हरियाणा की जनता भाजपा और कांग्रेस से दुखी होकर आप को मान चुकी है तीसरा विकल्प – डॉ. मनीष यादव

Aaj Samaj (आज समाज), Parivar Jodo Abhiyaan , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
आप पार्टी द्वारा चलाए जा रहे परिवार जोड़ो अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढ़ांडा आज 16 सितंबर शनिवार को महेंद्रगढ़ पहुंचे और यादव सभा में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में शिरकत की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम के आयोजक एवं आप पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्री अनुराग ढ़ांडा जी आज शनिवार प्रात 10:30 बजे राव तुलाराम चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहां से वह डाक्टर भीमराव अम्बेडकर चौक पहुंचे जहां उन्होंने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस कार्यक्रम के उपरांत वे आप पार्टी द्वारा दीवान कॉलोनी में आयोजित परिवार जोड़ो अभियान में शामिल हुए तथा यादव सभा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया जहां पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढ़ांडा एवं आप युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव सहित आप पार्टी के अनेक पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं ने कार्यक्रम से संबंधित अपने-अपने विचार रखें और उपस्थित लोगों को परिवार जोड़ो अभियान से अवगत करवाया।

ठीक दोपहर 1:00 बजे पश्चात स्थानीय फ्लाई ओवर के नजदीक स्थित आप पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढ़ांडा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी पत्रकारों से रूबरू हुए।

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढ़ांडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर आप पार्टी से डरे हुए हैं । जहां भी उनका कार्यक्रम होता है तो वह पहले आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को टारगेट बनवाकर पुलिस हिरासत में करवा देते हैं और उनके जन संवाद की बजाय अपना संवाद करते हैं । सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का कार्यक्रम हुआ तो वहां भी आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया । अंत में उन्होंने बताया कि वह दिन दूर नहीं है जब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बना कर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं देगी।

कार्यक्रम के आयोजक एवं पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 41 वर्षों से महेंद्रगढ़ में भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी ने अपनी मनमानी चलाकर कब्जा कर रखा है और विकास नाम का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है । अब हरियाणा की जनता इनसे दुखी होकर आप पार्टी को तीसरा विकल्प मान चुकी है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर इस कार्यक्रम के आयोजन एवं आप पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, डाक्टर सुकेश दीवान, रवीन्द्र मटरू, जिलाध्यक्ष महेन्द्र राता, लोकसभाध्यक्ष सत्यनारायण यादव एडवोकेट, प्रदेश संयुक्त सचिव अनिल रंगा, इंजीनियरिंग नरेंद्र राव, भूपेन्द्र गोयल, संदीप सेठ, सुरेश जांगड़ा, प्रदेश संयुक्त सचिव सरपंच पुरूषोत्तम, मंजीत सिंघानिया, दलजीत सिंह तालू, डॉ. विजय चौपड़ा, हरिन्द्र शर्मा, पंकज बाला मालड़ा, कृष्ण रिवासा, सोनू बसई, सुरेश जांगड़ा, गौरव बुडीण, मास्टर अमरसिंह सोनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े  : Nehru Youth Center की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढ़े  : Two Girls Missing From Home : शहर की दो लड़कियां घर से लापता

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE