Two Girls Missing From Home : शहर की दो लड़कियां घर से लापता

0
130
दो लड़कियां घर से लापता
दो लड़कियां घर से लापता

Aaj Samaj (आज समाज), Two Girls Missing From Home , नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
पुलिस ने शहर की दो सगी बहनों के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला दर्ज किया है। लापता लड़कियों के परिजनों ने उनको सब जगह तलाश किया, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। लड़कियों के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में लगी है कि ये किन के संपर्क में थी, उनका पता लगाया जा रहा है।

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

लड़कियों के पिता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के एक मोहल्ले का रहने वाल है। बीती 13 सितंबर बुधवार को उसकी दोनों बेटियां बिना बताए ही घर से कहीं चली गई। जब वे वापस नहीं लौटी तो उनके बारे में रिश्तेदारी व आस पड़ोस में पूछताछ की गई। किसी को भी उनके बारे में पता नहीं था। दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस से दोनों को तलाशने की गुहार लगाई है।

व्यक्ति ने बताया कि लापता हुई दोनों बेटियां बालिग हैं। उसकी एक बेटी की उम्र 21 वर्ष और दूसरी लड़की की उम्र 18 वर्ष की है। दोनों एक साथ 13 सितंबर से घर से गई थी। जाने से पहले किसी भी परिजन को कोई सूचना नहीं दी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने अपने लेवल पर हर जगह व रिश्तेदारियों में लड़कियों के बारे में पता लगाया, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़े  : Nehru Youth Center की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित

यह भी पढ़े  : Farmer Producer Group : किसान उत्पादक समूह से जुड़कर किसान उठाएं लाभ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE