Parakram Diwas 2022 हरियाणा बोलेगा जय हिन्द, जय हिन्द बोस के नारो से गूंजी कर्ण नगरी

0
533
Parakram Diwas 2022
Parakram Diwas 2022

Parakram Diwas 2022 हरियाणा बोलेगा जय हिन्द, जय हिन्द बोस के नारो से गूंजी कर्ण नगरी

प्रवीण वालिया,करनाल :

Parakram Diwas 2022 : हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पहली बार पराक्रम दिवस का आयोजन किया है। इससे पूर्व किसी भी पार्टी की सरकार ने ऐसा आयोजन सुभाष चन्द्र बोस के संदर्भ में नहीं किया। इस कार्यक्रम को लेकर देश भर में भारतीय जनता पार्टी की घर-घर में सराहना की जा रही है। हरियाणा प्रदेश में 7800 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें करीब 6 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

हरियाणा बोलेगा जय हिन्द, जय हिन्द बोस के नारे लगवाए

इस कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश महामंत्री वेदपाल समेत समस्त भारतीय जनता पार्टी को जाता है। (Parakram Diwas 2022) यह बात आजाद सिंह ने पराक्रम दिवस के अवसर पर शहर के मॉडल टाउन स्थित कृष्ण प्रणामी मंदिर स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने सर्वप्रथम हरियाणा बोलेगा जय हिन्द, जय हिन्द बोस के नारे लगवाए। नारों के साथ ही सभागार गूंज उठा।

आजाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 23 जनवरी 1897 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक में हुआ। उनका जन्म धनी परिवार में हुआ। (उनके पिता जानकी नाथ सुभाष जी को अफसर बनाना चाहते थे, (Parakram Diwas 2022) लेकिन सुभाष के दिल में गरीब, शोषित, पीडि़त, दलित लोगों के प्रति कुछ अलग करने का भाव था। उन्होंने देश की आजादी में (Parakram Diwas 2022 समर्पित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा लगाने की घोषणा की है जो पहली बार हो रहा है। इसके लिए देश में भाजपा सराहना की जा रही है। आजाद सिंह ने कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान का पूरा ध्यान रखती है। इस अवसर पर क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे।

Also Read : सौगात : ब्राह्मण सभा को नए भवन के लिए मिलेगी जगह  
SHARE