कुर्बानियों की बदौलत हमें ब्रिटिश शासन से सैकड़ों साल बाद आजादी मिली : बलराम मकोल

0
236
Panipat News/Ward 18 Councilor Balram Makol
Panipat News/Ward 18 Councilor Balram Makol
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वार्ड 18 के अटल पार्क में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड पार्षद बलराम मकोल ने तिरंगा झंडा फहरा और सभी साथियों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गा कर वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी को हलवा बांटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। प्रोग्राम के दौरान बच्चों को तिरंगे झंडे भी बांटे गए।

 

 

Panipat News/Ward 18 Councilor Balram Makol
Panipat News/Ward 18 Councilor Balram Makol

भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है 15 अगस्त

पार्षद बलराम मकोल के कहा कि 15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इस पावन अवसर पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानी को याद करें, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण की कुर्बानी दे दी। इन कुर्बानियों की बदौलत ही हमें ब्रिटिश शासन से सैकड़ों साल बाद आजादी मिली। इस मौके पर राकेश कुमार, अशीष शर्मा, मनोज कुमार, प्रवीण बठला, विक्की दलाल, सुमित, भजन, काली सिंह, गोरी सिंह, पिंटू, दीपक, सोभित आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में नौवीं बार फहराया तिरंगा 

ये भी पढ़ें : 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पानीपत में सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने और रामचंद्र जांगड़ा ने फराया तिरंगा

SHARE