नारी तू नारायणी उत्थान समिति द्वारा पारंपरिक तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 

0
226
Panipat News/Traditional Teej Festival program organized by Nari Tu Narayani Utthan Samiti
Panipat News/Traditional Teej Festival program organized by Nari Tu Narayani Utthan Samiti
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। नारी तू नारायणी उत्थान समिति द्वारा शुक्रवार को पारंपरिक तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि कपिला कादियान ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने की। इस तीज महोत्सव में महिलाओ ने हरियाणवी वेशभूषा में हरियाणवी परंपरागत गीतों पर डांस किया। नई बहुओं के साथ 80 – 90 साल की बुजर्ग महिलाएं भी अपने आप को नाचने से रोक नहीं पाई। महिलाओं ने मीठी तो करदे री मां कोथली, कड़वी कचरी ये मां मेरी बैल की, झूल बटा दे सासू रेशमी री, सात जनि का झुमका गीतों पर डांस किया।

 

 

Panipat News/Traditional Teej Festival program organized by Nari Tu Narayani Utthan Samiti
Panipat News/Traditional Teej Festival program organized by Nari Tu Narayani Utthan Samiti

सभी मिलकर अपनी संस्कृति को बचा रहे है

सभी महिलाओं ने झूला झुला कपिला कादियान ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में खासकर उत्तर भारत में ‘हरियाली तीज’ का त्योहार मनाया जाता है। यह स्त्रियों का त्योहार है, इस दौरान वे सुख-शांति के लिए मंगलकामनाएं करती है।
कांता मान ने कहा की सभी मिलकर अपनी संस्कृति को बचा रहे है। कृष्णा दादी ने कहा की मेरे द्वारा सिले गए दामन विदेशों तक गए है। इस मौके पर नीता, नीलम, पूनम, सुमित्रा, अनिता, कांता, मनोहरी ,कृष्णा, कमलेश, सीमा, कुसुम आदि मौजूद रही।
SHARE