अवैध काम करने वाली महिला के साथ रिलेशनशिप में है पति- ससुरालियों ने पत्नी को घर से निकाला

0
222
आज समाज डिजिटल, Panipat news :
पानीपत। शहर के पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में कच्चा कैंप निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता है। यही नहीं वह अपनी बेटी से भी मारपीट करता है। महिला ने बताया कि उसका पति गुरुग्राम की दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने लगा। महिला अवैध काम करती है। पति भी यही काम करने की बात कह रहा है। पति कभी कभी आता है और खर्चा भी नहीं देता है। आरोपी ने अपने घरवालों संग मिलकर उससे 6 लाख रुपए भी ले गए। सास, ननद ने उसे घर से भी निकाल दिया है। वह 3 साल से कच्चा कैंप में रेंट पर रह रही है। महिला का कहना है कि उसका पति गुरुग्राम की एक महिला के साथ रिलेशन में रहता है।

गुरुग्राम की महिला पति को घर भी नहीं आने देती और न ही उसे खर्चा देने देती

वह महिला अवैध धंधों में लिप्त है। जिसके ग्रुप में दो-तीन लड़कियां और शामिल हैं। आरोपी पति ने गुरुग्राम की महिला का बिजनेस करने के बारे में पत्नी को बताया था। जिसके लिए पत्नी ने मना कर दिया था। गुरुग्राम की महिला पति को घर भी नहीं आने देती है और न ही उसे खर्चा देने देती है। पति घरवाली और बाहरवाली दोनों को ही एक साथ रखने की बात कहता है। इन सब बातों का ससुरालजनों को भी पता है। ससुराल वालों ने दहेज का सारा सामान रख लिया। महिला का कहना है कि उसकी पहली शादी गुरुग्राम में हुई थी। जिस शादी से एक बेटी भी हुई है। इस बारे में ससुरालजनों को भलि-भांति पता था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास-ननद समेत अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
SHARE