राज्यसभा सासंद पंवार ने प्रदेशवासियों को दी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

0
212
Panipat News/Rajya Sabha MP Panwar wishes Dussehra festival
Panipat News/Rajya Sabha MP Panwar wishes Dussehra festival
  • मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का किया आह्वान
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया है। वे बुधवार को स्थानीय सेक्टर-25 के मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
पंवार ने कहा कि रामायण हो या गीता सार संदेश, प्रदेश सरकार ने इनके प्रचार प्रसार को लेकर अनेक पहल की है। युग कोई भी हो प्रत्येक युग में अच्छाई और बुराई साथ साथ चलती है।

 

 

Panipat News/Rajya Sabha MP Panwar wishes Dussehra festival
Panipat News/Rajya Sabha MP Panwar wishes Dussehra festival

अपने आचरण से अच्छाई और धर्म को बड़ा बना सकते है

हम अपने आचरण से अच्छाई और धर्म को बड़ा बना सकते है। उन्होंने कहा कि कालांतर में भारत की पहचान विश्व गुरु के रूप में थी, अब एक बार फिर से दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण किए और यहां की संस्कृति को विकृत करने का प्रयास किया, लेकिन वे ऋषि-मुुनियों द्वारा स्थापित मूल्यों और परंपराओं को समाप्त नहीं कर पाए। सांसद ने कहा कि राजा रामचंद्र के जीवन के प्रत्येक पहलु से हमे कुछ न कुछ सिखने का अवसर मिला है।

 

Panipat News/Rajya Sabha MP Panwar wishes Dussehra festival
Panipat News/Rajya Sabha MP Panwar wishes Dussehra festival

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से बहुत कुछ सिखा जा सकता है

एक पुत्र, एक भाई, एक पिता तथा एक पति के रूप में उनके जीवन से बहुत कुछ सिखा जा सकता है। उन्होंने राजधर्म और धर्म युद्ध की मर्यादाओं को निभाने की अनेक मिसाल कायम की है। सेवा परमो धर्म का उनका कथन आज भी बेहद प्रासंगिक है। इस अवसर पर मेयर अवनीत कौर, डीसी सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक शशांक सावन, जजपा नेता देवेन्द्र कादियान, समाजसेवी सुरेन्द्र रेवड़ी सहित दशहरा कमेटी के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहें।
SHARE