सांसद पंवार ने ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बंधवाई 

0
180
Panipat News/Rajya Sabha MP and BJP Scheduled Caste Morcha state president Krishna Lal Panwar

  •  ब्रह्माकुमारी आश्रम में पिछले 31 वर्षों से लगातार राखी बंधवा रहे हैं कृष्ण लाल पंवार
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। राज्यसभा सांसद व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को रक्षाबंधन के अवसर पर थिराना के ब्रह्माकुमारी आश्रम में जाकर राखी बंधवाई और बहनों की दुआएं ली। सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सभी देशवासियों को भी राखी के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

Panipat News/Rajya Sabha MP and BJP Scheduled Caste Morcha state president Krishna Lal Panwar
Panipat News/Rajya Sabha MP and BJP Scheduled Caste Morcha state president Krishna Lal Panwar

ब्रह्माकुमारी विश्विद्यालय में आने से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है

उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पर आते हुए 31 वर्ष हो गए हैं। यहां पर आने से उन्हें नई ऊर्जा मिलती है और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होता है। कृष्ण लाल पंवार ने राखी बंधवाने के बाद कहा कि उनका ब्रह्माकुमारी विश्विद्यालय से गहरा आध्यात्मिक लगाव है। परमात्मा से मिलन का ये अद्भुत रास्ता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व उनके लिए प्रेरणा भरा है।

Panipat News/Rajya Sabha MP and BJP Scheduled Caste Morcha state president Krishna Lal Panwar
Panipat News/Rajya Sabha MP and BJP Scheduled Caste Morcha state president Krishna Lal Panwar

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच

SHARE