अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में कार्यक्रम आयोजित

0
260
Panipat News/Program organized in Agrawal Mandi Jain Sthanak
Panipat News/Program organized in Agrawal Mandi Jain Sthanak
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। गुरुवार को अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में पूज्य गुरुदेव संघ संचालक नरेश मुनि महाराज, राजऋषि राजेन्द्र मुनि महाराज व 6 संतों का चातुर्मास चल रहा है। आज पूज्य गुरुदेव महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को बुराइयों से दूर रहना चाहिए। अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए। बड़ो का सम्मान करने से आशीर्वाद की प्राप्ति होती हैं, जिससे मानव जीवन ऊपर उठता है।

 

Panipat News/Program organized in Agrawal Mandi Jain Sthanak
Panipat News/Program organized in Agrawal Mandi Jain Sthanak

प्रकाश चन्द महाराज का 84वा जन्मदिवस मनाया

इसके साथ ही आज गणाधीश प्रकाश चन्द महाराज का 84वा जन्मदिवस मनाया गया। उनके तपस्वी जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर पानीपत के तहसीलदार जगदीश बिशनोई ने अपने परिवार के साथ गुरुदेवो के चरणों में आकर आशीर्वाद लिया। समाज ने उनको पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान गौतम जैन, महामंत्री राजिन्दर जैन, प्रवीन जैन, महावीर जैन, आदीश जैन, संजीव गुप्ता, दीपक जैन, नरेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे।

 

 

ये भी पढ़ें : सत्य साई प्ले वे स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

SHARE