आईबी पीजी कॉलेज के एमए अंग्रेजी के छात्र मेरिट में

0
309
Panipat news/IB PG College MA English students in merit
Panipat news/IB PG College MA English students in merit
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में एमए अंग्रेजी के तृतीय सेमेस्टर व द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया  जिसमें प्रथम स्थान नजराना 468/500 चतुर्थ स्थान राहुल 462/500 और पांचवा स्थान सृष्टि शर्मा 461/ 500 ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना विद्यार्थियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिसके लिए विद्यार्थी बहुत मेहनत करते हैं।

 

 

Panipat news/IB PG College MA English students in merit
Panipat news/IB PG College MA English students in merit

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने शुभकामनाएं दी

एमए अंग्रेजी द्वितीय सेमेस्टर से हिमांशी ने पाँचवा 445/500, आकृति ने छठा  443/500 और  राघव सलूजा ने 435/500 अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं सहित अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्षा  डॉ. मधु शर्मा,  प्रो. नीलम दहिया, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. विनय वाधवा,  प्रो. सोनल,  प्रो. शीला, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. प्रिया और प्रो. वंशिका को शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE