हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया एवं बाल अधिकार सुरक्षा समिति द्वारा शुक्रवार को सप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत

0
207
Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee
Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया एवं बाल अधिकार सुरक्षा समिति द्वारा शुक्रवार को सप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड 1, 2 व 3 में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय प्राथमिक विद्यालय वधावा राम कॉलोनी से की गई। प्रधानाध्यापक रामगोपाल ने शिक्षकों एवं बच्चों के साथ वहां पौधारोपण किया। इसके पश्चात राजकीय माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल में पौधारोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय की मुख्य अध्यापिका  सुनीता एवं शिक्षकों ने पौधारोपण कार्यक्रम के लिए  संस्था का धन्यवाद किया।

 

Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee
Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee

संस्था द्वारा 500 पौधे लगाने का लक्ष्य

स्कूल प्रांगण व आसपास 40 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में संस्था द्वारा कुल 100 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का यह कार्यक्रम अभी आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी आगे चलेगा। संस्था द्वारा 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधे ऐसी जगह लगाए जा रहे हैं, जहां उनकी देखभाल हो सके। संस्था के प्रोजेक्ट संचालक रविंद्र कुमार ने बताया पौधारोपण कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। बच्चे भी इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

 

Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee
Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee

मानसून के समय पौधारोपण का कार्यक्रम ज्यादा सफल होता है

समिति सलाहकार सुधा झा ने बताया कि मानसून के समय पौधारोपण का कार्यक्रम ज्यादा सफल होता है, इसीलिए संस्था द्वारा विद्यालय, वन विभाग, डीएलएसए आदि के सहयोग से प्रत्येक वर्ष विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। रविंद्र कुमार, सोमनाथ  बीका, शकुंतला, सुमन, अनीता गुप्ता, किरण शर्मा, सुधा झा, संदीप मांड्या, रंजीत, संजू, दीपक, शाहिना आदि उपस्थित रहे।

 

Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee
Panipat News/Humana People to People India and Child Rights Protection Committee

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE