Panipat News : ओपरेशन सिंदूर पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का संदेश

0
81
Gurudev Sri Sri Ravishankar's message on Operation Sindoor

(Panipat News) पानीपत। आतंकवाद मानवता के खिलाफ है और इसे पूरी तरह से समाप्त करना ही होगा। जो लोग संवाद और बातचीत से नहीं समझते, उन्हें उनके दुष्कर्मों की सजा मिलनी ही चाहिए और उनको सबक सिखाना आवश्यक है। अगर आप देवी-देवताओं के चित्रों को भी देखें, तो पाएँगे कि उनके एक हाथ में फूल होता है और दूसरे हाथ में शस्त्र। इस संदर्भ में, भारत ने एक बहुत ही विवेकपूर्ण और समझदारी भरा कदम उठाया है।

उसने केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। यह सराहनीय है। इस समय मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों से कहना चाहता हूँ, जो युद्ध को लेकर बहुत चिंता और तनाव में हैं, घबराएँ नहीं। शांत रहें, धैर्य रखें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही निर्णय ले रहा है। ईश्वर हमारे साथ हैं। इसलिए यह विश्वास रखें, सब शुभ होगा। सब अच्छा होगा। ॐ शांति।

Kurkushetra News : विपक्षी दलों ने दलितों का वोट बैंक के तौर पर किया इस्तेमाल, भाजपा राज में मिला सम्मान : सुदेश कटारिया