पैतृक गांव पावटी में श्री कृष्ण आदर्श गौशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल

0
208
Panipat News/Gujarat Governor Acharya Devvrat
Panipat News/Gujarat Governor Acharya Devvrat
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वीरवार को अपने पैतृक गांव पावटी में श्री कृष्ण आदर्श गौशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए प्राकृतिक खेती पर बल दिया और कहा कि यदि किसान की आर्थिक समृद्धि बढ़ानी है तो खेती में लगने वाली लागत कम करनी होगी और उसकी आमदनी को बढ़ाना होगा।
राज्यपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान प्राकृतिक खेती और गाय आधारित खेती को अपनाएं। प्राकृतिक खेती का मुख्य लक्ष्य लागत शून्य और उत्पादन दोगुना होता है। अगर हमें धरती को बचाना है तो रासायनिक चीजों को बंद करके ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती पर जोर देना होगा नहीं तो आने वाले समय में धरती बंजर हो जाएगी।

किसानों को अच्छे पशुधन भी पालने होंगे

उन्होंने कहा कि आज के समय में धरती का ऑर्गेनिक कार्बन खत्म होता जा रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार वर्तमान में धरती का ऑर्गेनिक कार्बन जीरो पॉइंट तीन,जीरो पॉइंट च और जीरो प्वाइंट पांच से भी नीचे आ गया है जबकि 60 के दशक में यह ऑर्गेनिक कार्बन दो से अढाई प्रतिशत था। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों में यूरिया और डीएपी ना डालें और प्राकृतिक खेती शुरू करें। उन्होंने प्राकृतिक खेती के साथ-साथ गायों की नस्ल सुधार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आज का किसान ऑर्गेनिक रूप से तकनीकी खेती नहीं करेगा आधुनिक तौर-तरीके नहीं अपनाएगा खेती में इजाफा नहीं होगा। किसानों को अच्छे पशुधन भी पालने होंगे।

किसान ऑर्गेनिक खेती के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए उन्होंने गुजरात में भी विशेष अभियान चलाया है जिसका स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है और वहां के किसान ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दे रहे हैं। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांव की राज्य के स्कूल को भी पीएम श्री योजना के तहत लाने का आश्वासन दिया और कहा कि वह इस को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात करेंगे इसके लिए समय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें कोई भी किसान आकर ऑर्गेनिक खेती के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। उन्होंने श्री कृष्ण आदर्श गौशाला में 31 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने इस मौके पर अपने पैतृक गांव में बिताए गए बाल्यकाल से जुड़ी यादें भी लोगों से सांझा की।
हरियाणा प्रदेश के कृषि किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने बोलते हुए कहा कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जिस तरह से किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं और अलख जगा रहे हैं उससे किसानों की आर्थिक दशा और दिशा दोनों बदलेगी। यह जो काम कर रहे हैं उसका कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जहर मुक्त खेती की जाए, अच्छे उत्पाद किसानों द्वारा पैदा किए जाएं, इसी दिशा में भारत सरकार ने बजट में भी प्रावधान किया है। यही नहीं प्रदेश सरकार ने भी किसानों के लिए नई नई योजनाएं चलाई हैं।
कृषि किसान कल्याण एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने गांव पावटी में पार्टी से जोरासी जाने वाली सड़क तालाब को अमृत सरोवर योजना के तहत लिए जाने गांव में पार्क बनवाने वह अन्य मांगों को तुरंत मौके पर ही मंजूर करते हुए जल सेजल इन कामों को शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

सांसद संजय भाटिया ने अपने कोष से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की

उन्होंने कहा कि जो किसान कुरुक्षेत्र गुरुकुल में ट्रेनिंग लेना चाहेंगे उनके लिए बस की व्यवस्था,खाद बनाने के लिए ड्रम की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो किसान देशी गाय पालना चाहते हैं उन्हें भी प्रति गाय 25 हजार का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए विशेष रूप से कहा था कि वह इस कार्यक्रम में जरूर जाएं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दोनों की भलाई के लिए नित्य नए-नए काम कर रही है। गौशालाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोचरण की भूमि को गौशालाओं से संबंधित कार्यों में ही उपयोग किया जाए, इससे उस भूमि का सही उपयोग हो सकेगा, उन्होंने अपने कोष से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, सफीदों के पूर्व विधायक जसबीर सिंह, एसडीएम अमित कुमार, जसपाल जैरासी,बिजेंद्र सिंह, हरिओम तायल इत्यादि उपस्थित रहे। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का उनके पैतृक गांव पावटी में पहुंचने पर पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
SHARE