हर घर तिरंगा आभियान हेतु ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने की बैठक  -देश वासियों में नए देश भक्ति के नए उत्साह  व जोश का संचार होगा : अर्चना            

0
211
Panipat News/District BJP President held a meeting for the Tiranga campaign at every house
Panipat News/District BJP President held a meeting for the Tiranga campaign at every house

आज समाज डिजिटल, Panipat News :

 

पानीपत। कार्यकर्ता हर घर पहुंच कर तिंरगा फहराए। हर घरतिरंगा अभियान से देश वासियों में देश वासियों में देश भक्ति के नए उत्साह व जोश का संचार होगा। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुडा स्थित कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति की बैठक लेते हुए कही। डॉ अर्चना ने कहा कि मंडल अनुसार समितियों का गठन किया, उसी प्रकार बूथ अनुसार भी समिति गठित हो, ताकि एक सुव्यवस्थित तरीके से अभियाम का संचालन हो। ये सुनिश्चित किया जाए कि तिरंगा पूरे मान सम्मान से फहराया जाए। बैठक में मुख्य रूप से गजेन्द्र सलूजा, मेघ राज गुप्ता, रविंद्र भाटिया, कृष्ण छोकर व दीपक सलूजा मौजूद रहे।
SHARE