गांधी स्मारक निधि स्कूल में पूर्व छात्र पुर्नमिलन समारोह आयोजित

0
259
Panipat News/Alumni Reunification Ceremony organized at Gandhi Memorial Nidhi School
Panipat News/Alumni Reunification Ceremony organized at Gandhi Memorial Nidhi School
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। गांधी आश्रम पट्टीकल्याणा द्वारा संचालित गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल में पूर्व छात्र पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सन 1970 से 1985 तक यहां पढ़े विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती के सम्मख दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। गांधी निधि के अध्यक्ष संजय सिंह ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्रा अर्चना गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने विचार रखें।

संस्था समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि यह संस्था समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही है। यहां का वातावरण, स्कूल एवं प्राकृतिक चिकित्सालय  व अन्य गतिविधियां दर्शनीय है। पूर्व छात्र डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि इस विद्यालय की प्रतिष्ठा उन दिनों  बहुत दूर-दूर तक थी उस समय यहां समालखा से भी छात्र पढऩे आते थे और इस विद्यालय के ही संस्कार है जिसके कारण आज वे एक अच्छे पद पर कार्य कर रहे हैं। संजीव कुमार पट्टीकल्याणा, नीरज कुमार, सुरेंद्र आर्य, राजकुमार बजाज, राजीव कुमार, राकेश बंसल, रामकिशन, विनोद बंसल, शीनू, आरती कपूर, खुशवंत, सचिन, कुलदीप त्यागी, डॉ  याद्वेंद्र  त्यागी, रविंद्र जैन, सुषमा आदि छात्रों ने भाग लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम की रूपरेखा सुनीता शर्मा, कमलेश गुलाटी ने तैयार की थी। अध्यापक रूडा सिंह, मीना शरण, हेमलता, विकास ठक्कर को सम्मानित किया गया। मंच संचालन सचिव अशोक शरण ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था डॉ विकास सक्सेना ने देखी। इस अवसर डॉक्टर रितदर्शनी, सुनीता शर्मा, डॉ. नरेश गुलाटी, कमलेश गुलाटी, किरण शरण, राजलेखा शरण, धर्मपाल अजय श्रीवास्तव, गिरिराज ,धनराज, विपिन कुमार, योगेंद्र यादव, नरेंद्र भारद्वाज, चौधरी संजय जैन, बसंत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

SHARE