5वां मुलतान सावन ज्योत महोत्सव का शुभारंभ

0
298
Panipat News/5th Multan Sawan Jyot Festival inaugurated
Panipat News/5th Multan Sawan Jyot Festival inaugurated
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। 5वां मुलतान सावन ज्योत महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। मॉडल टाउन एरिया में डेढ़ किलोमीटर तक निकाली शोभायात्रा निकाली गई। मुल्तान भवन से शुरू होकर शोभायात्रा, गुरुद्वारा रामदास सिंह सभा, रामलाल चौक, भाटिया काॅलोनी होते हुए हरिबाग काॅलोनी लक्ष्मीनारायण मंदिर में पहुंची। भगवान शंकर, मां शेरावली, भगवान श्रीकृष्ण राधा, हनुमान स्वरूप विभिन्न झांकियों ने इसकी शोभा बढ़ाई। शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ देशभक्ति के रंग भी दिखे। कलाकारों ने फौजी बनकर देशभक्ति को जगाया।

बाल विकास स्कूल में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा

वहीं गुरुवार को बाल विकास स्कूल में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। जिसमें बाबा चित्र विचित्र महाराज मुख्य वक्ता रहेंगे। प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, दयानंद सरस्वती महाराज, अशोक बांगा, नवीन भाटिया, कृष्ण गोपाल सेठी, विनोद धमीजा, कृष्ण धमीजा, पार्षद संजीव दहिया, गौरव भाटिया और विनोद ग्रोवर मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर प्रदीप कटारिया, लोकेश नांगरू, गिरिश माटा, गुलशन लखीना, जोगिंद्र चुघ, ओम प्रकाश, यश ग्रोवर, ज्ञान सागर वधवा, संजीव जुडेजा, मदन, सुमित, तिलक मिगलानी, नीटू, जतिन मुंझाल, रमेश नांगरू, मदन, सुनील पुनयानी आदि मौजूद रहे।

ऐसे रहेगा कार्यक्रम :

6 अगस्त :- पावन नगरी हरिद्वार में भजन संध्या श्री कृष्ण कृपा धाम, भीमगोड़ा में।
 7 अगस्त :- शोभायात्रा श्री कृष्ण कृपा धाम से चलकर हर की पौड़ी पर मां गंगा को जोत अर्पण की जाएगी।
SHARE