खेलों हरियाणा में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जिले के 467 खिलाड़ी: डीएसओ

0
145
  • 16 से 18 दिसंबर तक 9 जिले में आयोजित होंगी खेलो हरियाणा गे स की स्पर्धाएं

 

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

 

पानीपत। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न 27 खेलों में खेलो इंडिया यूथ गे स की भांति राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गे स का आयोजन आगामी 16 से 18 दिसंबर को 9 जिले में किया जायेगा। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर, रोहतक और गुरुग्राम शामिल हैं। खेलों हरियाणा में पानीपत के 27 स्पर्धाओं के 467 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी हॉकी और मुककेबाजी का 113 खिलाडियों का बड़ा दल शामिल होगा।

 

खिलाडियों का बड़ा दल भागेदारी करेगा

उन्होंने बताया कि पंचकूला में वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, हाकी (गल्र्ज)व मुक्केबाजी के मुकाबले होंगे। इनमें 113 खिलाडियों का बड़ा दल भागेदारी करेगा। अंबाला में स्वीमिंग, जम्रास्टिक के मुकाबले होंगे इनमें 28 खिलाडिय़ों का दल भाग लेगा। कुरूक्षेत्र में साइकिलिंग, हॉकी (लडक़े) गंतका शामिल है। इसमें पानीपत के 42 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि करनाल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कियाकिंग और सीयोइंग, फिनसिंग के मुकाबले होंगे इनमें 87 खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

तैराकी, खो-खो, मलखंब के मुकाबले होंगे

फरीदाबाद में तैराकी, खो-खो, मलखंब के मुकाबले होंगे इनमें 50 खिलाड़ी भागेदारी करेंगे। जींद में रोईंग व योग के मुकाबले होंगे इनमें 25 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युमनानगर में भारतोलन टेनिस के मुकाबले होंगे इनमें 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रोहतक में कुश्ती, टेबल और टेनिस तांगठा की प्रतिस्पर्धा होंगी। इनमें 50 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुरुग्राम में तीर अंदाजी, जुडो व फुटबाल के मुकाबले होंगे जिसमें 54 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

 

 

 

ये भी पढ़ें : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की हुई मौत

ये भी पढ़ें :अवैध हथियार व दो जिंदा रौंद के साथ एक गिरफतार

ये भी पढ़ें : पांच दिवसीय शहीदे आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन

ये भी पढ़ें : जिला मुख्यालय पर आयोजित गीता महोत्सव प्रोग्राम में सूरज स्कूल बलाना की पिहू ने मचाया धमाल

ये भी पढ़ें : हकेवि में विज्ञान और अनुसंधान के परिप्रेक्ष्य में नैतिकता पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE