किस वजह से अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, कौन होगा अगला कैप्टन? जाने सबकुछ

0
134
मंगलवार को एक चौंकाने वाली घोषणा में हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। लंबे समय तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने एक कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है
किस वजह से अचानक हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी, कौन होगा अगला कैप्टन? जाने सबकुछ

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक अपने पद को छोड़ने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया. मंगलवार, 6 अक्टूबर को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया.
लंबे समय तक कप्तान रहीं हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने एक कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है. अब आगे वो तीनों फॉर्मेट में बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगी.

हरमनप्रीत का यह फैसला गुवाहाटी में BCCI की समीक्षा बैठक के बाद आया. इस मीटिंग में पिछले कुछ महीनों में टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने की. बैठक में उप-कप्तान स्मृति मंधाना और मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी शामिल हुए. 37 साल की हो चुकी हरमनप्रीत ने 2016 में T20 टीम की कप्तानी संभाली थी. तकरीबन एक दशक तक टीम की कप्तानी का जिम्मा उठाया. उन्होंने 2022 में ODI कप्तानी संभाली और 2023 में तीनों फॉर्मेट की कप्तान बन गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Harmann (@imharmanpreet_kaur)


अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, “आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे रही हूं.यह आसान फैसला नहीं है. इसके साथ वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जीवनभर मेरे साथ रहेंगे. अब मैं एक बार फिर खेल के प्यार के लिए खेलने के लिए तैयार हूं. कप्तानी खत्म होती है. सफर जारी रहता है.”

क्यों लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला

उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला ODI विश्व कप और हालिया एशिया कप जीता. इसके अलावा भारत ने एशियन गेम्स में अपना स्वर्ण पदक भी बरकरार रखा. इस साल की शुरुआत में भारत के T20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने सवाल उठ रहे थे. हरमनप्रीत के बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद उनकी आलोचना बढ़ती जा रही थी. पूर्व खिलाड़ियों में भी उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे थे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर डायना एडुल्जी जैसी हस्तियां स्मृति मंधाना को कप्तानी सौंपने की वकालत कर रही थीं.

कौन होगा अगला कप्तान

इस वक्त तीनों ही फॉर्मेट में स्टार बल्लेबाज और ओपनर स्मृति मंधानी उप कप्तान की जिम्मेदारी निभा रही हैं. हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने पर वो महिला टीम की कप्तानी करती हैं. अब उनके पद से इस्तीफा देने के बाद स्मृति को ही टीम का अगला कप्तान बनाया जाएगा. बीसीसीआई इस बात की घोषणा जल्दी ही कर सकती है.

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.