Britain Alcohol Consumption: शराब से दूर क्यों भाग रहे अंग्रेज?, जानें वजह

0
179
Britain Alcohol Consumption: शराब से दूर क्यों भाग रहे अंग्रेज?, जानें वजह
Britain Alcohol Consumption: शराब से दूर क्यों भाग रहे अंग्रेज?, जानें वजह

स्वास्थ्य जागरूकता, बढ़ती कीमतें और बढ़ती उम्र के चलते शराब की खपत हो रही कम
Britain Alcohol Consumption, (आज समाज), नई दिल्ली: जहां मुस्लिम देश सऊदी अरब में शराब की दुकान खुल गई है और कुछ शर्र्तों के साथ किन्हीं लोगों को शराब पीने की इजाजत दी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ ब्रिटेन में अब लोगों की शराब की तरफ दिलचस्पी कम हो रही है। क्रिस्मस नजदीक है लेकिन इस वक्त भी हाल ही में आंकड़े सामने आए हैं जो बताते हैं कि जिस देश में लोग बड़ी तादाद में शराब पीते थे वहां अब शराब की खपत रिकॉर्ड स्तर तक गिर गई है।

द गार्जियन के साल 2019 के आर्टिकल के मुताबिक, एक वैश्विक सर्वे ग्लोबल ड्रग सर्वे में सामने आया था कि ब्रिटेन में लोग दुनिया के किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। रिपोर्ट में शामिल 36 देशों के आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन के लोगों ने बताया कि वो 12 महीनों में औसतन 51.1 बार शराब पीते हैं। यानी लगभग हर हफ्ते एक बार।

घट रही शराब की खपत

वहीं, अब दूसरी तरफ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं जो बताते हैं कि देश में शराब की खपत रिकॉर्ड स्तर पर कम हुई है। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम का शराब से ऐतिहासिक रूप से गहरा जुड़ाव रहा है, क्योंकि यहां बीयर और शराब बनाने की लंबी परंपरा है, लेकिन अब देश में शराब की खपत घट रही है। क्रिस्मस ब्रिटेन में साल का वो समय होता है जब आमतौर पर शराब ज्यादा पी जाती है, लेकिन नए आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन के लोग अब पिछले कई दशकों की तुलना में कम शराब पी रहे हैं।

कितनी हुई खपत

रिसर्च कंपनी IWSR की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल ब्रिटेन के एक एडल्ट व्यक्ति ने औसतन हफ्ते में 10.2 शराब का सेवन किया। यह आंकड़ा 1990 से अब तक का सबसे कम स्तर है। यह लगभग दो दशक पहले के उस उच्चतम स्तर से काफी कम है, जब लोग हफ्ते में औसतन 14 ड्रिंक लिया करते थे।

शराब क्यों कम पी रहे हैं लोग

विशेषज्ञों का कहना है कि पैसों का दबाव, स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता और आबादी का बूढ़ा होना इस बदलाव की बड़ी वजहें हैं। लोग पूरी तरह शराब छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि पहले से कम पी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी बोले- देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में

  • TAGS
  • [post_tags]