UP Crime: प्रयागराज के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

0
352
UP Crime
UP Crime: प्रयागराज के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

UP Crime, (आज समाज), लखनऊ: प्रयागराज के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से कर दी गई है। वारदात सोमवार रात की है। कुकुरकटवा (Kukurkatva) गांव ज़िला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मेजा पुलिस स्टेशन इलाके में आता है। हमलावरों ने पीड़ितों का घर के अंदर पीछा किया और फिर उनकी हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड का मंगलवार सुबह ता चला। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।  संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

कुल्हाड़ी जैसे हथियार से किए हैं वार 

घर के अंदर से लेकर बाहर आंगन तक खून से लथपथ शव बिखरे हुए मिले। तीनों पीड़ितों के सिर पर भारी, कुल्हाड़ी जैसे हथियार से गंभीर चोटें आई थीं। हमले के समय घर में चार लोग मौजूद थे। एक 60 वर्षीय महिला, जो मानसिक रूप से अस्थिर बताई जाती है, भी घर के अंदर थी लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

कुकुरकटवा गांव के साथ ही पूरे मेजा क्षेत्र में दहशत

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान श्यामलाल गुप्ता उर्फ ​​कल्लू (65) और उनके दो भाइयों की पत्नियों के तौर पर हुई है। उनके शव घर के अंदर और बाहर पड़े मिले। श्यामलाल के दो भाई दूसरे राज्य में मज़दूरी का काम करते हैं।वारदात के बाद कुकुरकटवा गांव के साथ ही पूरे मेजा क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीण हतप्रभ हैं हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हत्या की वजह प्रेम संबंध

डीसीपी यमुनापार (DCP Yamunapar) विवेक चंद्र यादव (Vivek Chandra Yadav ) ने कहा, पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि हत्या की वजह प्रेम संबंध है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : UP Crime News : यूपी में दूल्हे के बीच बाजार हत्या

  • TAGS
  • [post_tags]