Shantrughan Sinha’s wife Poonam Sinha will challenge Rajnath!: शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा देंगी राजनाथ को चुनौती!

0
820

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की एक और सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है। चर्चा है कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस ने फिलहाल लखनऊ से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस यहां संयुक्त उम्मीदवार का समर्थन करेगी। अगर ऐसा हुआ तो राजनाथ और पूनम सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसकी रूपरेखा शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के पहले 28 मार्च को तय की गई। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी वोटर हैं। इसके अलावा 3.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। पूनम सिन्हा सिंधी हैं, जबकि उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। इससे पूनम की उम्मीदवारी और मजबूत होती है। हालांकि इन जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर बात करें तो सच्चाई यह है कि लखनऊ बीजेपी का गढ़ रहा है। 1991 से बीजेपी यहां से लगातार जीतती आ रही है। राजनाथ सिंह ने भी 2014 के चुनाव में लखनऊ से करीब पौने तीन लाख वोट से चुनाव जीता था।

  • TAGS
  • [post_tags]