power strike news:DC साहिल गुप्ता के निर्देश पर एक्शन में आए SDM संदीप कुमार, हड़ताल के बीच तोशाम में जगमगाए घर

0
46
Consumer Grievance Redressal Forum

चंडीगढ़/ तोशाम। गुरुग्राम-नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर पहले ही दिन प्रदेश के 15 जिलों में देखने को मिला। गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, हांसी, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, झज्जर और महेंद्रगढ़ में जहां भी फॉल्ट आया, वहां कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचे। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, कई इलाकों में अंधेरा छा गया और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
डीसी के निर्देश, एसडीएम का त्वरित एक्शन
वहीं भिवानी जिले में उपायुक्त साहिल गुप्ता के  निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। डीसी साहिल गुप्ता ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए थे।
इसी कड़ी में तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बिजली निगम के सब-डिवीजनों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और वैकल्पिक स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर खराब फीडरों को चालू करवाया और सप्लाई बहाली के लिए ठोस कदम उठाए।
एसडीएम संदीप कुमार की इस सक्रियता से तोशाम कस्बे में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर डीएसपी दलीप सिंह व नायब तहसीलदार अशोक कुमार भी साथ रहे। स्थानीय लोगों ने डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन और एसडीएम संदीप कुमार की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हड़ताल के इस दौर में प्रशासन का यह कदम वाकई काबिले-तारीफ है

  • TAGS
  • [post_tags]