Punjab News: पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पिस्टल, हैंडग्रेनेड के साथ 7 गिरफ्तार

0
41
अमृतसर में नशे और हथियारों के तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देहाती पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Punjab News: अमृतसर में नशे और हथियारों के तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देहाती पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.491 किलो हेरोइन, दो .30 बोर पिस्तौल, 19 जिंदा कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान टारगेट किलिंग की संभावित साजिश को नाकाम करने में मदद मिली है। आईजी बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसएसपी अमृतसर देहाती कंवरप्रीत सिंह चहल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए।

केंद्रीय एजेंसियों की ली मदद

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद पिस्तौल किसी दूसरे जिले में टारगेट किलिंग के लिए पहुंचाई जानी थीं। पुलिस के अनुसार, हेरोइन और हथियारों की बरामदगी से संबंधित कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की गई, जबकि हैंड ग्रेनेड से जुड़े मॉड्यूल का पता अमृतसर देहाती पुलिस ने लगाया।

ड्रोन से नशे, हथियारों की तस्करी

जांच में सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियारों की खेप भेजे जाने के संदेह की भी पड़ताल की जा रही है। इससे पहले कई मामले ऐसे आए हैं जिनमें सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है।