- कांग्रेस को ‘अबोध बालक’ का बंधक न बनने दें खरगे : जेपी नड्डा
Uproar Continued In Parliament, (आज समाज), नई दिल्ली: पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संसद में आज भी हंगामा जारी है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों का आरोप है कि पूर्व सेना चीफ नरवणे के मद्दे पर राहुल को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे के साथ ही इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्य बीते दो दिन से संसद हंगामा कर रहे हैं। आज संसद के बजट सत्र का सातवां दिन है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही आज सुबह शुरू होते ही हंगामे के चलते महज लगभग एक मिनट के अंदर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। दूसरी राहुल को बोलने नहीं दिए जाने का मुद्दा आज ऊपरी सदन राज्यसभा में भी उठा। इस बीच सदन के नेता व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जून खरगे से कहा, राज्यसभा में लोकसभा के कामकाज का मुद्दा नहीं उठा सकते। उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेस को ‘अबोध बालक’ का बंधक न बनने दें। वही संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खरगे से कहा कि राहुल गांधी चार दिन से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और आप उन्हें समझाते क्यों नहीं।राज्यसभा में शोर-शराबे के बाद विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए।
प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में दे सकते हैं भाषण
रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। उनको राष्टÑपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना है। हंगामे के चलते बुधवार को पीएम मोदी की लोकसभा में स्पीच नहीं हो सकी, जिसके कारण आज निचले सदन यानी लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही प्रस्ताव पास हो सकता है।
विपक्ष के सांसदों ने कल किया था पीएम की कुर्सी का घेराव
बीते कल बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी का लोकसभा में शाम 5 बजे भाषण होना था, लेकिन विपक्ष के सांसदों इससे पहले पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव कर लिया था। स्थिति को देखते हुए उनका भाषण गुरुवार आज के लिए टाल दिया गया। पीएम की कुसी घेरने वाले विपक्ष के सांसदों में सांसद वर्षा गायकवाड़ और भी ज्योतिमणि शामिल थीं।
ये भी पढ़ें : Parliament Budget Session Live: संसद में गतिरोध बरकरार, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित


