- नंगरहार (Nangarhar) में कम से कम 17 लोगों की मौत
Pakistan Airstrikes, (आज समाज), इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है। अफगानिस्तान सरकार ने हमलों की निंदा की है। अफगान सूत्रों के अनुसार हवाई हमलों में नंगरहार (Nangarhar) में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार इन हमलों से दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच एक नाजुक सीजफायर को खतरा है, जिस पर पिछले साल अक्टूबर में बॉर्डर पर हुई जानलेवा झड़पों के बाद बातचीत हुई थी। इन झड़पों में तब दर्जनों सैनिक, आम लोग और संदिग्ध लड़ाके मारे गए थे।
पाकिस्तान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का बयान
पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान तालिबान, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के नाम से भी जाना जाता है, और उसके साथियों के सात कैंप और ठिकानों के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर चुनिंदा आपरेशन किए। पाक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक बॉर्डर इलाके में इस्लामिक स्टेट ग्रुप के एक साथी को भी निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा कि उसके पास पक्के सबूत हैं कि इस्लामाबाद के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी बाजौर और बन्नू जिलों में हाल के हमले लड़ाकों ने अफगानिस्तान में बैठे अपने लीडरशिप और हैंडलर्स के कहने पर किए थे।
मृतकों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल
पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान में उन शिविरों व ठिकानों को निशाना बनाया है जो हाल के हमलों के पीछे हथियारबंद ग्रुप के हैं। बात दें कि हाल ही में पाकिस्तान में हमले हुए हैं और इन हमलों में इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला भी शामिल है। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने कहा, पाक आर्मी ने नंगरहार व पक्तिका के सीमावर्ती प्रांतों में एक धार्मिक स्कूल व घरों को निशाना बनाया, जिसमें महिलाओं व बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए। उन्होंने बताया कि नंगरहार में 17 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: Saudi Arabia Airstrikes On Yemen: सऊदी अरब ने यमन पर की बमबारी


