India Cuts Aid To Bangladesh: बांग्गलादेश को 60 करोड़ की देगा भारत

0
519
India Cuts Aid To Bangladesh: बांग्गलादेश को 60 करोड़ की देगा भारत
India Cuts Aid To Bangladesh: बांग्गलादेश को 60 करोड़ की देगा भारत

पहले मिलते थे 120 करोड़, भूटान को 2,288.55 करोड़ रुपए देगा भारत
India Cuts Aid To Bangladesh, (आज समाज), नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश को दी जाने वाली मदद में भारी कटौती की है। वजह भारत बांग्लादेश के बीच तनाव। इस साल बांग्लादेश के लिए सिर्र्फ 60 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जबकि पिछले साल 120 करोड़ रुपए दिए गए थे। वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा और वहां की विदेश नीति में बदलाव मानी जा रही है। 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंध मजबूत करने शुरू किए हैं।

मालदीव मिलेंगे 550 करोड़

बांग्लादेश के अलावा मालदीव को 550 करोड़ रुपए मिलेंगे, लेकिन यह पिछले साल से कम है। म्यांमार के लिए 300 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जो पहले से कम हैं। इस बजट में भारत ने भूटान के लिए 2,288.55 करोड़ रुपए रखे हैं, जो पिछले साल से करीब 138 करोड़ रुपए ज्यादा हैं।

पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत कर रहा बांग्लादेश

इस बीच बांग्लादेश की मौजूदा सरकार पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने में लगी हुई है। यह एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि 1971 में बांग्लादेश के अलग होने के दौरान गंभीर अत्याचार हुए थे। नों देशों के बीच सीधे कार्गो जहाज चल रहे हैं और जल्द ही सीधी उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं। पाकिस्तानी एयरलाइंस फ्लाई जिन्नाह और एयर सियाल को इन उड़ानों की मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में ढाका से एक विमान कराची पहुंचा, जिससे 14 साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा फिर शुरू हो गई। इन घटनाओं के बीच 2024 से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते लगातार खराब होते गए हैं।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात पर हमारी नजर

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि भारत सरकार बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की खबरों पर लगातार नजर रखे हुए है। इन हमलों में उनके घरों, दुकानों, संपत्तियों और पूजा स्थलों को निशाना बनाया गया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत ने कई बार राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश सरकार के सामने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने 4 अप्रैल 2025 को बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात के दौरान यह मामला उठाया था।

  • TAGS
  • [post_tags]