India will get the first Rafale, Rajnath Singh inspects Rafale: भारत को मिलेगा पहला राफेल, राजनाथ सिंह ने किया राफेल का निरीक्षण

0
509

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री आज फ्रांस में हैं और आज वह फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल हासिल करेंगे। सबसे पहले राफेल का शस्त्र पूजन होगा जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें उड़ान भरेंगे। बता दें कि ये विमान वायुसेना प्रमुख राकेश भदौरिया के नाम पर है। फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह ने राफेल विमान रिसीव करने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मंगलवार को रक्षामंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस के फ्रांसिसी वायुसेना के विमान में सवार होकर मेरिगन्क पहुंचे। यहां दसौल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने उनका स्वागत किया। दसॉल्ट के साथ हुए सौदे की पहली खेप में भारत विजयादशमी के मौके पर 36 राफेल विमान हासिल करेगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेरीनेक मे राफेल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि ये विमान मिलने के बाद से भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ जाएगी। भारत को मिलने वाले विमान का टेल नंबर फइ-001 है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस से मेरिगन्क के लिए फ्रांसीसी वायुसेना के विमान में रवाना हुए। जहां पर आधिकारिक कार्यक्रम में भारत को राफेल विमान सौंपा जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]