Nilgai Death in Field: खेतों में मृत मिली नील गाय, शरीर पर मिले कंटीले तारों के निशान

0
850
Nilgai Death in Field

आज समाज डिजिटल, जींद:

Nilgai Death in Field: बधाना के नजदीक खेतों में नील गाय मृत अवस्था में मिली है। नील गाय के शरीर पर कंटीले तारों के निशान थे और पांव को कुत्तों द्वारा काटा गया था। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नील गाय के शव का पोस्टमार्टम करवा दफना दिया। विभाग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

Read Also: Keeping the dead body jammed on the National Highway: पेगां महंत की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शव को रख नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

कुत्तों द्वारा काटा गया था Nilgai Death in Field

गांव बधाना के निकट खेतों मेंं किसानों द्वारा नील गाय को मृत देखा गया। जिसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक मनवीर सिंह मौक पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। नील गाय मादा थी और उसकी उम्र डेढ़ वर्ष के लगभग थी। शरीर पर कंटीलें तारों के निशान थे और पांव को कुत्तों द्वारा काटा गया था। आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों ने नील गाय का पीछा किया है। तारों में उलझने के कारण उसके शरीर पर निशान उभरे। जिसके बाद नील गाय की मौत हुई है। कुत्तों ने उसके पांव को काट लिया।

Read Also: Cold Wave in 2021: 21 साल बाद टूटा ठंड का रिकॉर्ड, माइनस 2 डिग्री पर जमी बर्फ

वन्य प्राणी विभाग को रिपोर्ट का इंतजार Nilgai Death in Field

वैटनरी सर्जन डॉ. उपेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टि में हार्ट फैलियर दिखाई दिया है। फिर भी बिसरे को जांच के लिए भेजा गया है ताकि मौत के असली कारण समाने आ सके। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक मनवीर सिंह ने बताया कि मृत नील गाय का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों द्वारा करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा कि आखिर नील गाय की मौत कैसे हुई।

Read More : Cold Wave in 2021: 2 दिनों से पड़ रहा पाला, चल रही है शीतलहर

Also Read : Haryana Central University के आठ विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE